महापौर पति ने की नगर निगम उपायुक्त के साथ मारपीट

मामला पहुंचा कलक्टर के पास

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)21 मई। नगर निगम बीकानेर में महापौर व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चल रही खींचतान आज थाने तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि निगम में उपायुक्त का कार्यभार देख रहे जगमोहन हर्ष के साथ महापौर के पति विक्रम सिंह व पार्षदों द्वारा मारपीट करने और देख लेने की धमकी के बाद जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी मिली है कि उपायुक्त जगमोहन हर्ष को महापौर सुशीला कंवर ने फोन नंदी गौशाला पहुंचने को कहा। जिस पर वे गौशाला पहुंचे तो वहां किचन रूम का ताला तोड़ने को कहा। इस पर हर्ष ने महापौर पति को बताया कि किचन रूम के ताला तोड़ने की जरूरत नहीं है। भामाशाह द्वारा गौशाला में भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। वहीं आयुक्त के निर्देशों के बाद भी एईएन संजय ठोलिया, कनिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र राव व सफाई कर्मचारी अनिल ने किचन रूम का ताला तोड़ दिया।

इस बीच महापौर के पति विक्रम सिंह राजपुरोहित ने नंदी गौशाला की अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए हर्ष को भला-बुरा कहा। विक्रम सिंह, पार्षद महेन्द्र सिंह व आनंद सिंह सोढ़ा व अन्य ने हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी। इस बीच हर्ष वहां से रवाना होकर निगम कार्यालय पहुंचे तथा आयुक्त खुशाल यादव को घटनाक्रम की जानकारी दी। शाम को आयुक्त कार्यालय में महापौर पति पहुंच गये और उपायुक्त के साथ मारपीट की। उधर महापौर पति ने आरोप लगाया कि उपायुक्त हर्ष ने महापौर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

You might also like