बीकानेर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)21 मई। बीकानेर में कोरोना की दूसरी चेन से जुड़े मरीज पिछले चार दिन से लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में सुनारों की गुवाड़ निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आए छह लोग और पॉजिटिव आए। यह सभी मृतक के रिश्तेदार है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मीणा ने बताया कि बुधवार को 240 रिपोर्ट नेगेटिव आई। सभी छह पॉजिटिव पहले से क्वारेंटाइन में है। वहीं देर रात आई रिपोर्ट में बीकानेर के अक्कासर के युवक सहित चूरू के दो मरीजों की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।