टैक्सी यूनियन की बैठक में महर्षि शहर अध्यक्ष मनोनीत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर के राजकीय चिकित्सालय प्रांगण के विश्रामलय में राजस्थान टैक्सी यूनियन की बैठक में मनीष महर्षि को जिलाध्यक्ष और शंकरलाल महर्षि को सर्व सम्मति से शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूनियन की बैठक में संगठन के विस्तार, टैक्सी चालकों की समस्या, डीजल की बढ़ती कीमतें, शहर की अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था, आवारा घूमते पशुओं पर भी प्रशासन को ज्ञापन देकर समाधान पर भी विचार विमर्श किया गया। आयोजित बैठक में विनोदकुमार सिहाग, सवाई सिंह, रमेशकुमार स्वामी, हिसारअहमद, सोनू स्वामी, सुरेश धानक, परमेश्वरलाल मंडार, दिनेश सारस्वत, योगेंद्रसिंह, बलराम महर्षि, रामसिंह देवपुरा, कानाराम नाई, राजकुमार,बेगाराम सहित काफी सख्या में टैक्सी चालक उपस्थित थे।