महावीर इंटरनेशनल ने प्रसूति वार्ड को भेंट किए 200 बेबी किट

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र की ओर से मातृत्व एवं शिशु संरक्षण के लिए संचालित वात्सल्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में 200 हाईजेनिक बेबी किट भेंट किए गए। केंद्र सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया ने बताया कि बेबी किट प्रसूति वार्ड प्रभारी प्रज्ञा बारूपाल को सौंपे गए। इस अवसर पर वीरा केंद्र सचिव वीरा ललिता मंत्री ने कहा कि बेबी किट के उपयोग से प्रसूताओं को नवजात शिशु की देखभाल में सुविधा मिलती है। साथ ही नवजात की संवेदनशील त्वचा को भी सुरक्षा प्रदान होती है। ईश्वरचंद दूगड़ ने बताया कि चिकित्सालय की मांग के अनुसार महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा ये हाईजेनिक बेबी किट नियमित रूप से प्रत्येक माह उपलब्ध करवाए जाते हैं। स्वास्थ्य शिविर प्रभारी भंवरलाल पींचा ने बताया कि अक्टूबर माह के बेबी किट प्रकाशचंद सौरभ मंत्री परिवार के सौजन्य से भेंट किए गए हैं। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, केंद्र कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल छींपा, डॉ. एम.पी. तिवाड़ी, अनिल जैन, मोहनलाल पारख, भंवरलाल छींपा, वीरा केंद्र कोषाध्यक्ष लीला मरोठी, मैना तापड़िया, संजू सोनी, विजय श्री रांकावत सहित नर्सिंगकर्मी मौलीकुट्टी, मीरा सारण तथा प्रसूति विभाग के स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रसूति वार्ड प्रभारी प्रज्ञा बारूपाल ने जताया आभार
राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग प्रभारी प्रज्ञा बारूपाल ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा प्रत्येक माह किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं और प्रसूताओं की सुविधा के लिए नियमित रूप से बेबी किट उपलब्ध करवाना सराहनीय सेवा है। उन्होंने सहयोगकर्ता प्रकाशचंद सौरभ मंत्री परिवार एवं महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र का आभार व्यक्त किया।

You might also like