महेश नवमी पर्व उत्साह से मनाया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के पर्व पर माहेश्वरी भवन में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक,सेवा व सामाजिक आयोजन कार्यक्रम करके उत्साह से मनाई ।समाज के बंधुओ ने नगर के श्री संकटमोचन वीर हनुमान (ताल बालाजी) मंदिर,भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार प्रतिमा से माहेश्वरी भवन तक प्रभात फेरी शोभायात्रा निकाल कर भगवान शंकर की पूजा अर्चना वंदना की। श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर स्थित श्री श्याम गौशाला में गौ माता को हरा चारा व गुड़ दिया। इसी क्रम में अपना घर आश्रम जाकर असहाय जनों को भोजन कराया। शहर के माहेश्वरी भवन में सामूहिक भगवान महेश का पूजन रुद्राभिषेक कर सभी के लिए समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर समाज के काशीप्रसाद झंवर ,जय झंवर ,नरेश पेड़ीवाल, रमेश पेड़ीवाल, महेंद्र झवर ,नरेंद्र झंवर ,चंद्रकांत सोनी, श्यामलाल सोनी, आदित्य तापड़िया ,वैभव , कमलेश तापड़िया ,वासुदेव लढ़ा, जयचंद झवर ,विजय कुमार पेड़ीवाल, प्रदीप लड्ढा, मधुसूदन तापड़िया, एडवो. रजनीकांत सोनी, राकेश जाजू, महेश जाजू रामअवतार चांडक, योगेश लड्ढा ,रामकिशन चांडक, अर्चिता झंवर , मुकुंद सोनी, अनिल, ललित झंवर,सरिता चांडक,चंदा सोनी, जयश्री जाजू,सुनीता झंवर, किरण तापड़िया, शांति सोनी, कविता तापड़िया, शारदा लड्ढा , रिद्धि तापड़िया, रूपाली लढ्ढा, वेदिका चाडक ,सीमा पेड़ीवाल, संजू ,लता झवर, मंजू पेड़ीवाल सहित समाज के अनेक दंपति परिवार उपस्थित थे।