जिया उपाध्याय होगी सबसे कम उम्र की प्रथम राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी शिक्षण संस्थाओं में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं एवं उन्हें प्रेरित करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने हेतु 1995 में राज्य स्तरीय भामाशाह एवं भामाशाह प्रेरक सम्मान की स्थापना की गई। स्थानीय श्री गांधी बाल निकेतन के संस्थापक सचिव, क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद् एवं तीन बार राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित हो चुके स्वर्गीय ऐडवोकेट चम्पालाल उपाध्याय की पौत्री जिया उपाध्याय को भी इस बार मात्र साढ़े सत्रह साल की आयु में आगामी 29 जून 26 को बिड़ला ऑडीटोरियम जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में पचास लाख से अधिक राशि का सहयोग सरकारी स्कूलों को दिलवाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। वही इस आयोजन मे जिया के पिताश्री राजीव उपाध्याय को भी चौथी बार राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद चम्पालाल उपाध्याय द्वारा जीवन पर्यन्त किये गये सेवाकार्यों को जारी रखने की दृष्टि से उनके पुत्र राजीव उपाध्याय ने सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों के समान ही आधुनिक तकनीक से शिक्षण प्रदान करने हेतु इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना की शुरूआत 2022 में की थी। उदार भामाशाहों के सहयोग से उन्होंने इस परियोजना का इस साल मिलने वाले दो सम्मानों को मिलाकर यह उपाध्याय परिवार का दसवां राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान होगा।

You might also like