महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार करने का मामला

सोशल डिस्टेंस का कहने पर युवक ने दी ट्रांसफर की धमकी

बिसाऊ,(अशोक सोनी)21 मई। कस्बे के निकटवर्ती महनसर गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव का युवक मनोज शर्मा बच्चे को दिखाने के लिए आया था जिसे सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कहा। जिस पर युवक ने महिला डॉक्टर नेहा चौधरी के साथ गाली-गलौच की व ट्रांसफर करवाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर महिला डॉक्टर सहित पूरे स्टाफ ने विरोध जताया व मरिजों की जांच करने से इंकार कर दिया। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ उमर ने पुलिस को जानकारी दी जिस पर बिसाऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

You might also like