शादी का झांसा देकर देहशोषण करने वाला गिरफ्तार

 

निसं 

चिड़ावा (नवयत्न) । पुलिस थाना चिड़ावा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर देहशोषण करने के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे थाना स्तरीय टॉप-टेन वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार किया।

झूठा वादा कर साथ रखा

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि चिड़ावा में मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात विकास नामक युवक से हुई। आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसे अपने साथ रखा और करीब चार वर्षों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फरारी में ट्रक और बस चलाई

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए गए। आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर उसे थाना स्तर की टॉप-टेन वांछित सूची में शामिल किया गया। 28 जुलाई 2026 को आसूचना के आधार पर टीम ने कस्बा चिड़ावा से आरोपी को डिटेन कर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरारी के दौरान वह ट्रक व बस चालक के रूप में जयपुर, अहमदाबाद, गुजरात और चंडीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर रहकर छिपता रहा। आरोपी को आज 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

 

लक्ष्मी चंद वर्मा, थानाधिकारी

बलबीर सिंह, उप निरीक्षक

योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल

अमित सिहाग, कांस्टेबल (विशेष योगदान)

सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल

 

गिरफ्तार आरोपी

विकास पुत्र कुंज बिहारी, उम्र 41 वर्ष, निवासी सेही कला, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनू।

You might also like