अधिकमास पर अष्टविनायक धाम में आम के जूस का भंडारा
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। डूंडलोद रोड स्थित अष्टविनायक धाम में अधिकमास के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए आम के जूस का भंडारा आयोजित किया गया। अंकुर अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल एवं आना अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आम के जूस का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पंडित राम एवं पंडित शंभूदयाल के आचार्यत्व में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान की आराधना की।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश पूनिया, नंदलाल खंडेलवाल, लीलाधर चोखानी, बालकृष्ण बेरीवाला, उमाशंकर शर्मा, सत्यनारायण खेतान एवं गोविंद स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अधिकमास के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल बना रहा।