सावन में मुरलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे मंत्र, रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु

निसं
बगड़ (नवयत्न)। सावन के महीने में निमड़ी स्टैंड के पास स्थित मुरलेश्वर महादेव शिव मंदिर में सोमवार सुबह तडक़े से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पुजारी कपिल व्यास ने बताया कि सोमवार को आचार्य पंडित संजय महर्षि के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पूजा-अर्चना की। मंदिर में महाकालेश्वर महादेव के दरबार की सजीव झांकी का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में इससे पहले शिव विवाह कथा का आयोजन भी हो चुका है। मंदिर परिसर में नियमित रूप से भजनों का आयोजन किया जाता है। दाधीच ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन कर प्रसन्नता जताई। इस दौरान भाजपा नगर महामंत्री नरेश शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, चंद्रशेखर खंडेलवाल, निर्णय शर्मा, मनोज व्यास, प्रवीण व्यास सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like