गांजा तस्कर गिरफ्तार, वारंटी और धोखाधड़ी का आरोपी भी दबोचा

निसं

पाटन (नवयत्न)। पुलिस थाना पाटन ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी तथा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीकर के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत की गई।

 

पुलिस के अनुसार थाना पाटन टीम ने दलपतपुरा निवासी रामजी लाल पुत्र जयनारायण महाजन (75) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रामजी लाल निवासी दलपतपुरा, पुलिस थाना पाटन, जिला सीकर बताया गया है।

 

वहीं थाना हाजा के प्रकरण संख्या 26/2026 में वांछित आरोपी विजेंद्र सिंह पुत्र हनुमान गुर्जर (28) निवासी बालाबढ़, तन काकरिया, पुलिस थाना बानसूर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर परिवादी के साथ धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने माल सप्लाई के नाम पर भुगतान करवाने का झांसा देकर करीब 59 हजार रुपए की ठगी की थी।

 

इसके अलावा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में फरार चल रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सुरेश उर्फ लादेन पुत्र श्योराम गुर्जर निवासी आंतरी, थाना नांगल चौधरी, हरियाणा तथा छंगूराम उर्फ कालिचरण पुत्र बंशीलाल कोरी निवासी बर्ड खुर्द, थाना रौनाही, जिला फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।

 

पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना सुशील मान के सुपरविजन में की गई। थाना प्रभारी रमेश पूनिया सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

You might also like