राम नाम जाप महायज्ञ की हुई बैठक
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। शहर के सिद्धपीठ श्री भानीधोरा मंदिर के प्रांगण में गत रविवार की संध्या राम नाम जाप महायज्ञ आयोजन की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर आगामी समय 3 मई को होने वाले राम नाम जाप आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। साधक हरिशंकर मंगलहारा ने बताया कि आगामी 3 मई 2026 को संत प्रहलादजी महाराज के सानिध्य में भानीधोरा मंदिर प्रांगण में प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगातार राम नाम जाप महायज्ञ का बड़े स्तर पर आयोजन होगा। जिसमें शहर ,ग्रामीण सहितअनेक साधक बाहर से भी आकर जाप महायज्ञ में भाग लेंगे । कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए चर्चा में साधक सांवरमल माटोलिया, गोविंदप्रसाद मिटावा, कथा वाचिका कोमलकिशोरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, गिरधारी लाल मंगलहारा, चेतन मंगलहारा ,राममनोहर स्वामी, रामगोपाल मुरारका ,ओम सारस्वत ,ओम मनोहर स्वामी, मुकेश सोनी, दीपक चोटिया, रामरतन प्रजापत, राधेश्याम सोनी,मनोज जोशी ,नवीन मंगलहारा, पवन महर्षि, रविशंकर पारीक, बाबूलाल भार्गव ,सुमित स्वामी, संपतदेवी सोनी, शांति मंगलहारा, संतोष, सरोज, साक्षी ,रुचिका, पूजा सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित होकर चर्चा में भाग लिया।