ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित
निसं
बीदासर (नवयत्न)। कस्बे के नोखा रोड स्थित सती माता मंदिर में रविवार को ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्रम सिंह धमोरा ने की। इस दौरान आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विक्रम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के तहत बीदासर पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक भाटी रात्रि में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम की जिम्मेदारियां संभालने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर केशर सिंह चौहान, दलीप सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह सांडवा, नरेंद्र सिंह तोगड़ा, प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, काशी राणावत, नौरतन जाट, कमल दूगड़, मुरलीधर स्वामी, भैरू सिंह राठौड़, करणी सिंह, हंसराज सैन, प्रीतम शर्मा, शक्ति सिंह शेखावत, विकास भोजक, जवाहर सिंह राठौड़, भेराराम खाती, नरपत शर्मा, विकास राजपुरोहित, घनश्याम सिंह, अंकित जैन सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।