तारानगर ब्लॉक ने शिक्षा में रचा इतिहास, राज्य में 83 अंकों के साथ मिला द्वितीय स्थान

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। शिक्षा के क्षेत्र में तारानगर ब्लॉक ने पूरे राजस्थान में शानदार उपलब्धि हासिल की है। समग्र शिक्षा राजस्थान द्वारा जारी नवीनतम डीआएम/बीआरएम रैंकिंग में तारानगर ब्लॉक ने 83 अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय रैंक प्राप्त की है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारानगर बबलेश शर्मा ने बताया कि यह रैंकिंग नई गाइडलाइन के 7 महत्वपूर्ण पैरामीटर्स के आधार पर तय की गई है।
सीबीईओ बबलेश शर्मा ने बताया कि यह सफलता सभी पीईईओ, यूसीईईओ, संस्था प्रधानों, शिक्षकों और कार्यालय टीम के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई है। विशेष रूप से शिक्षक ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने, संबलन ऐप पर विजिट और शाला दर्पण पर समयबद्ध सूचना भरने में ब्लॉक ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

You might also like