भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के श्याम मंदिर विश्रामगृह परिसर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं अग्रिम संगठनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। विधायक खेतड़ी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी मुख्य अतिथि थी। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की चर्चा करते हुए विधायक खेतड़ी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ खंभ होता है और पार्टी में उस व्यक्ति को नगर पालिका का टिकट दिया जाएगा जो जीतने में सक्षम है सभी कार्यकर्ता अपने आप को कैंडिडेट नहीं मानकर कमल के फूल को कैंडिडेट माने तथा खेतड़ी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक लक्ष्य निर्धारित करले कि खेतड़ी नगर पालिका में कमल का फूल फहराना है । इसके लिए आज से ही वार्डों में घूम कर कार्यकर्ताओं से संपर्क करना प्रारंभ करें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने घर पर तिरंगा फहराएं। इस मौके पर सर्वसम्मति से गुरुवार को प्रातः 8.15 बजे से पोलो ग्राउंड से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय हुआ। कार्यक्रम के अंत में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम धर्मपाल गुर्जर, जिला मंत्री निखिल शर्मा, शेर सिंह निर्वाण, फतेह सिंह शेखावत,शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, नगेन्द्र सोढा, शशि सैनी, नंदकिशोर चौकड़ी वाला, डॉ सोमदत्त भगत, विद्याधर सैनी, सुरेश पांडे , प्रताप सिंह शेखावत,चयन सिंह शेखावत,राजेंद्र नवीन, कैलाश स्वामी, विजेंद्र सैनी, अजीत तंवर, रामानंद नायक,पवन कुमार शर्मा, विश्वंभर लाल शर्मा, वंदना मावर रेणु यादव, मंजू शर्मा, अशोक सोनी सहित समस्त वार्डो से आए सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।