प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, रैली निकालकर किया जागरूक
निसं
बुगाला (नवयत्न)। सेठ गणेशनारायण शिवबक्ष राय सौंथलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखल में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साफा, माला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजपाल गोदारा, अध्यक्ष प्रतापसिंह मूंड तथा विशिष्ट अतिथियों में मोहम्मद निजामुद्दीन, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद चिराग, सीमा कुमावत,रुडसिंह व धर्मेंद्र सिंह शेखावत रहे।इस अवसर पर अनम खान, कोमल जांगिड़, नेहा शेखावत, अमित कुमावत, आदित्य कुमार, योगेश कुमावत, अंजली कुमावत, प्रिया कुमारी, कोमल मीणा एवं अंकित कुमार सहित प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के बाद विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालयों में दिलाने की अपील की गई।पूर्व अध्यापक विश्वनाथ सोनी व उनके परिजनों द्वारा विद्यार्थियों को ज्यूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस दौरान वाइस प्रिंसिपल सुनील झाझड़िया, पूनम झाझड़िया, प्रीतिका, रामचंद्र मीणा, प्रवीण सिंह, पिंकी, पुष्पेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रवीण सिंह अध्यापक ने तीन विद्यार्थियों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।