राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा की मासिक बैठक आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा-तारानगर की मासिक बैठक सेडूराम बाकोलिया गेस्ट हाउस में पालाराम जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर शंकरलाल आसेरी साहवा के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शौक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में गत बैठक का अनुमोदन किया गया। राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना की प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की गई। नये सदस्यों में मनोज कुमार खत्री एवं जयचंद लाल डाबी का माल्यार्पण कर कर सम्मान किया गया। माह सितंबर में जन्मदिन वाले पेंशनर रामस्वरूप सहारण एवं मनोज कुमार का माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इनके द्वारा जन्मदिन के सुअवसर पर सभी उपस्थित पेंशनर्स को मिठाई खिलाई गई। बैठक में पृथ्वीराज बेनीवाल, जयचन्द लाल डाबी, मातुसिंह राठौड़, सुलतानसिंह पूनियां, जयसिंह कस्वां द्वारा भजन, गीत एवं वक्तव्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। बैठक में बृजलाल सैनी, मनीराम दैया, मुकारब खां, गिरधारीलाल सोलंकी, परसाराम शर्मा, किस्तूरचंद मोठसरा, सेडूराम बाकोलिया, रमेशकुमार शर्मा, मनीराम सुथार, कन्हैयालाल चायल, विनोद कुमार शर्मा, नंदलाल रेगर, भंवरलाल पूनियां आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपशाखा सचिव रामस्वरूप सहारण द्वारा किया गया।

You might also like