एमजेडी कॉलेज में एनसीसी भर्ती 3 अगस्त को
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में 3 अगस्त को सुबह 8 बजे एनसीसी कैडेट्स की भर्ती होगी। एनसीसी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद कस्वा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के समस्त नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कुल रिक्त सीटों में से 40 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। भर्ती प्रकिया ।के 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार प्रक्रिया शामिल होगी व इसी के अनुसार ही भर्ती होगी। इच्छुक विद्यार्थी जो शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो उनको भरे हुए आवेदन पत्र व आवश्यक दस्तावेज के साथ महाविद्यालय खेल मैदान में 3 अगस्त को सुबह 8 बजे पहुंच कर अपना टोकन लेना होगा। विद्यार्थी आवेदन पत्र महाविद्यालय की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाईट का लिंक-https://hte.rajasthan.