नीरू शशिकांत तिवाड़ी को मिला सम्मान
विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर के परशुराम भवन में मंगलवार को एक समारोह में ब्रह्म चैतन्य संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजन सहल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षाविद नीरू शशिकांत तिवाड़ी को सम्मानित किया गया। विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, कमलकांत पुजारी, महेश शर्मा धन्ना, रवि भारतीय आदि ने शिक्षक के रूप में उनकी निस्वार्थ सेवा की सराहना की और साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की स्मृति में उनको दिए गए सम्मान की बधाई देते हुए एक सम्मान पत्र उनको भेंट किया। इस दौरान नीरू के पति शशिकांत तिवाड़ी भी मौजूद रहे।