नवनियुक्त तहसीलदार नारायण राम ने संभाला कार्यभार, बावलिया बाबा मंदिर में टेका माथा

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । नगर पालिका के नवनियुक्त तहसीलदार नारायण राम ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के साथ ही तहसील कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तहसीलदार नारायण राम ने कार्यभार संभालने से पहले चिड़ावा के आराध्य संत बावलिया बाबा के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने बाबा की समाधि पर शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भाजपा नगर महामंत्री व पार्षद अंकित भगेरिया और युवा नेता उम्मेद सैनी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इसके पश्चात तहसील परिसर स्थित कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार नारायण राम का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मनीष धाबाई (पूर्व नगर अध्यक्ष, भाजयुमो) दिनेश जांगिड़, प्रशांत जांगिड़ कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को परंपरागत साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर, मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। तहसीलदार नारायण राम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आमजन के राजस्व से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का विश्वास दिलाया।

You might also like