श्री नीम वाले बालाजी मंदिर में निशान कलश यात्रा निकाली
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । दांता कस्बे के चेजारों का मोहल्ला स्थित श्री नीम वाले बालाजी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार को निशान कलश यात्रा से किया गया। कलश यात्रा श्री जयपालगिरि महाराज की बगीची से रवाना होकर श्री नीम वाले बालाजी मंदिर पहुंची। निशान कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर पहुंचने पर महिलाओं द्वारा कलश, जल तथा निशान अर्पित किया गया। इसके बाद मूर्ति अभिषेक, हवन तथा भव्य जागरण का आयोजन हुआ। वहीं शनिवार को प्रातः 11:15 बजे महाभोग एवं महाआरती तथा शाम 6:15 बजे प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस दौरान पुरूषों, महिलाओं, बालकों, बालिकाओं एवं श्रद्धालुओं सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।