अमावस्या पर पुलिस जवानों ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर की सेवा, किया पौधारोपण

निसं

मंडावा (नवयत्न)। मुकंदगढ़ रोड स्थित टीकमदास महाराज आश्रम परिसर में संचालित कामधेनु निराश्रित गौशाला में अमावस्या के उपलक्ष्य में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना अधिकारी रामनारायण चौयाल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए 10 क्विंटल हरा चारा भेंट किया तथा गायों को चारा खिलाया।

इस अवसर पर गौशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान थाना अधिकारी रामनारायण चौयाल ने कहा कि गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

इस मौके पर गौशाला समिति अध्यक्ष किशोर चौहान, रविन्द्र शर्मा, प्रकाश, भावरपाल धाभाई, विजय, बंश माथुर, गजेंद्र सिंह, विकास, जयप्रकाश सोनी, गौरव शर्मा, सुनील, संजय, शिवसुंदर दास, अमर सिंह, पिंटू सहित समिति के अनेक सदस्य, पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा एवं वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

You might also like