खटीक चौक में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का विरोध, वार्डवासियों ने रुकवाया काम

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे के खटीक चौक में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को वार्डवासियों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में ठेकेदार पर मनमानी करने और गुणवत्ता से समझौता करने के आरोप लगाए। वार्डवासियों का कहना है कि ठेकेदार शरीफ द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण घटिया किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवा दिया। वार्डवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर निर्माण कार्य की जांच करवाने, गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही कार्य करवाने की मांग की है।
विरोध के दौरान सलीम, दीनदयाल खटीक, अयूब, विक्की खटीक, मुकेश, पवन खटीक, मोहम्मद आदिल, कालूराम खटीक, विनोद, सफी मोहम्मद, सबीर, चन्द्र प्रकाश, नंदलाल सहित दर्जनों वार्डवासी मौजूद रहे।

You might also like