वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र तारानगर द्वारा ढाणी मोतीसिंह में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सेंटर मैनेजर दलजीत सिंह ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए बताया की किसी भी प्रकार की ठगी , फोन पर धमकाने, ब्लैक मेल, डिजिटल अरेस्ट की शिकायत हमें 1930 पर अपनी तुरंत दर्ज करवानी चाहिए ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सकें। रीकेवाईसी, सी केवाईसी, सुरक्षित लेनदेन, डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल वॉलेट, किसी को भी सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर नहीं करनी चाहिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 18से 40वर्ष का कोई भी व्यक्ति जो आयकर दाता नहीं हो वह इस पेंशन का लाभ ले सकता है। इस अवसर पर बैंक सखी सुशीला देवी, प्रभा , पवित्रा, इंदूकंवर, संतोष कंवर, मीता कँवर, लक्ष्मी कंवर, अनु कंवर, चंदा, राकेश आदि उपस्थित थे।

You might also like