पंचम तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के वार्ड नंबर 20 स्थित पशु चिकित्सालय के पास पंचम तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उप निदेशक चिकित्सा विभाग डॉ. राघवेंद्र पाल थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र पाल ने कहा कि तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होकर पर्यावरण को शुद्ध करने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा तैयार किए गए 101 तुलसी के पौधे उपस्थित लोगों को वितरित किए गए। वक्ताओं ने तुलसी के धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर गोकुलचंद सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष बिजेश शाह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. शिवकुमार सैनी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया, रामावतार वर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, बनवारीलाल मावर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अनुराधा सैनी, विनोद सोनी, कृष्ण दूधवा, डॉ. अक्षय शर्मा, राजेश कुमावत, महीपाल कुमावत, पंडित राजकुमार व्यास, विमल कुमार सैनी, किशोर शर्मा, बलवीर सैनी, निकेश पारीक, केशव प्रसाद शर्मा, सत्यवीर महारानियां, ऋधिका सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like