पक्षी दिवस पर लगाये चुग्गा पात्र
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)9 मई। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहा के ईको क्लब द्वारा पक्षियों के लिए चुग्गा-पात्र लगाकर स्काउट्स ने नियमित चुग्गा डालने व परिंडों में पानी डालने का संकल्प लिया। वहीं इस अवसर पर घरों व खेतों में लगाने के लिए परिंडे भी वितरित किए गए।