पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)26 मई। प्रगतिशील गोठड़ा टीम ने गोठड़ा ग्राम पंचायत के मुख्य स्थानों पर पीपे के 100 परिंडे लगाकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की।

सुरेश चित्तोसा ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से बेजुबान पक्षी काल का ग्रास नहीं बनना चाहिए इसलिए उनके लिए दाना व पानी की व्यवस्था की जा रही है। चित्तोसा ने बताया कि गोठड़ा व केसीसी टाउनशीप के मुख्य स्थानों, बाजार व पार्को में करीब 100 पीपे के परिंडे लगाए गए है।

आत्मेश नालपुरियां, संजीव चित्तोसा, अंकुर मित्तल, लाला शेखावत, दिनेश जांगिड़, मुंशी जलन्द्रा, हरेंद्र सैनी, सुनील कुमार आदि ने सहयोग किया।

You might also like