ददरेवा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 सम्पन्न

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । ददरेवा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का गरिमामय आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में 65 बूथों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए भाजपा नेता महावीर पूनिया, मंडल अध्यक्ष हरिसिंह व मंडल संयोजक भीम राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों को आत्मसात कर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने तथा एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपनाते हुए संघर्ष नहीं, बल्कि सहयोग की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया। राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में हम सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

You might also like