पानी के लिए तरसे वार्डवासी, सिर्फ 10 मिनट ही दिया जा रहा पानी
विधायक के हस्तक्षेप के बाद निकला समाधान
उदयपुरवाटी,(मो. जावेद)30 मई। कस्बे के कोटडिया वाले बालाजी चौक तथा पटेलों का मोहल्ला वार्ड नंबर 17 में पिछले 2 वर्षो से पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। एक दिन छोड़कर एक दिन केवल 10 मिनट के लिए पानी दिया जा रहा है वह भी हैंड पंप या मोटर चलाने पर ही पानी आता है। जबकि पास वाले मोहल्लों और पास वाली लाइन में 1-1 घंटे रोज पानी आता है।
बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला है। वहीं अधिकारी भी कई बार आकर देख चुके है परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। वहीं विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने आकर लोगों की समस्याओं का जाना तथा समस्या समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। जिस पर एक्सईएन रोहिताश झाझड़िआ ने 4 दिनों में वॉल लगाने व पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।