परशुराम जन्मोत्सव विचार गोष्ठी व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आज

महेंद्र खडोलिया 
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव त्रि दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्रीमाधोपुर में शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक श्री गौड़ विप्र परिषद समिति श्रीमाधोपुर के परशुराम सभागार में विप्र समाज विचार गोष्ठी का आयोजन होगा तत्पश्चात हिन्दू समाज, हनुमान भक्त मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के प्रवक्ता सोनू गोठवाल ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम रविवार 19 अप्रैल को होगा जिसमें प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे तीजा वाला जोहड़ा में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, 10 बजे हवन पूजन तथा शाम 3:30 बजे परशुराम सभागार से भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा निकलेगी जो शाम 7 बजे रघुनाथ जी मंदिर के सामने महा आरती के बाद समाप्त होगी।

You might also like