मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
जयपुर में 11 अप्रैल को होगा ग्रैंड फिनाले
डी.के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। प्रदेश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 के ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजक चिराग चौधरी और राकेश कुमार ने बताया कि ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में भाग लिया। प्रतिभागियों ने कैटवॉक के साथ-साथ डांस, सिंगिंग और मिमिक्री के जरिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
चयनित सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए तीन दिवसीय विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा पोर्टफोलियो शूट, टैलेंट राउंड, योगा, मेडिटेशन, सेल्फ कॉन्फिडेंस और स्टाइलिंग से जुड़े पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल को जयपुर स्थित रामाज रिसॉर्ट में आयोजित होगा।
ऑडिशन के दौरान सुपर मॉडल ज्योति पुनिया, सीनियर मॉडल मिताली व्यास और सावित्री रिजॉर्ट पुष्कर के जनरल मैनेजर जसवेंद्र सिंह जूरी मेंबर के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
इस आयोजन में विभिन्न मीडिया और ब्रांड पार्टनर्स जुड़े हुए हैं। आयोजन से जुड़ी हस्तियों में मोहित तिवारी, हैप्पी सिंह टाक और विकास महावर भी शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार यह पेजेंट राजस्थान की उभरती मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखार सकें।