पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत की खुशी में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में मिठाई खिलाकर व पटाखे बजाकर खुशी मनाई। इसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं ने बाजार में समस्त व्यापारियों व लोगों को मुड़ी खिलाकर जीत बधाई व शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर पुनिया, नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, अजीत राठौड़, सुरेश चौधरी, सुशील सरावगी, भंवरलाल पुनिया, लिलाधर बागोरिया, नरेश झाझडिया, विजय कुमार मितल, अशोक जांगिड़, सुरेश मितल, विशाल शर्मा, विजय प्रकाश सोनी, हरी इन्दोरिया, माणकचन्द सैनी, रामावतार सैनी, शिवकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, चेतन स्वामी, मुकेश शर्मा, त्रिलोक रैगर, देवराज जोडिवाल, दिलावर, भगवान मिस्त्री, मोहम्मद समीर, सुनील सगतानी, सुभाष सहारण, गुमान सैनी, मुकेश महर्षि, अमित मित्तल, मनोहर लाल सैनी, ओमप्रकाश छिपा, जेके दायमा, महेंद्र सरावगी, नंदू पटीर, च्यानंन शर्मा, विकास शर्मा, ओमप्रकाश रेगर, दीपक पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।