बंगाल में डॉ राजेश कुमार की जीत पर मनाया जश्न

निसं
मुकुन्दगढ़ (नवयत्न) । मुकुंदगढ़ के पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित श्री श्याम सुंदर सुरोलिया के सुपुत्र लाडले डॉ राजेश कुमार भाजपा प्रत्याशी के रूप मे पश्चिम बंगाल के जगद्दल विधानसभा सीट से विजय घोषित होने पर परिवार जनों की ओर से पैतृक आवास पर जश्न मनाया गया। परिवार जनों की ओर से पटाखे फोड़कर व मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जशन मनाया गया। इस अवसर पर राजाराम सुरोलिया, डी के सुरोलिया, पंडित आदित्यनारायण सुरोलिया, स्वप्निल सुरोलिया, सिद्धान्त सुरोलिया, नितिन सुरोलिया , ध्रुव सुरोलिया, मनीष शर्मा, गोकुल प्रसाद सैनी, रमेश शर्मा , वैभव सुरोलिया, नंदकिशोर जोशी, जगदीश प्रसाद शर्मा, स्वराज शर्मा,सर्विल सुरोलिया, प्रवीण शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सरला सुरोलिया, विजय लक्ष्मी सुरोलिया, सरिता सुरोलिया, सुप्रिया सुरोलिया, किरण सैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्तिथ थे।

You might also like