भीषण गर्मी में राहगीरों को खिलाए शीतल तरबूज
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । भीषण गर्मी और झुलसाती लू के थपेड़ों से आम जन को राहत प्रदान के लिए हर वर्ष की भांति लायंस क्लब सुजानगढ़ द्वारा शीतल पेय एवं फल वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब सचिव लॉयन अशोक जाजू के संयोजन में किया गया। सरोज देवी बिहानी पुत्री रुक्मानंद जाजू, धर्म पत्नी विनोद बिहानी, हैदराबाद प्रवासी के आर्थिक सौजन्य से शीतल तरबूज एवं तरबूज का शरबत लगभग 2500 लोगों को घंटाघर चौक पर वितरण किया गया। सााथ ही तीन जगहों पर शीतल जल की प्याऊ की भी व्यवस्था प्रारंभ की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक जाजू, देवकृष्ण मालपानी, सीए अभिषेक पोद्दार, मुरली राठी, एडवोकेट कैलाश खंडेलवाल, जोन चेयरपर्सन कमल तापड़िया, महेश सोमानी, राजेंद्र जाजू, महावीर शर्मा, यूसुफ पलदार, दुर्गाराम डूकिया, ओमप्रकाश प्रजापत, पवन पारीक आदि ने सहयोग किया। कमल तापड़िया ने बताया कि लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के लिए स्वेच्छा से आगे आ रहे है और नौतपा में अधिक से अधिक लोगों को राहत मिले, इसके लिए तन मन और धन से अपना योगदान देने के इच्छुक हैं।