वास्तविक पात्र परिवारों को मिलेगें दो माह तक फ्री राशन के गेहूं
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)26 मई। खाद्य सुरक्षा में जुड़े परिवारों के अलावा जो सर्वे के दौरान वास्तविक पात्र पाए जाएंगे उन परिवारों को 2 माह तक सरकार के माध्यम से फ्री राशन के गेहूं वितरित किए जाएंगे।
यह बात उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उपखण्ड अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रुप से बाहर से आए लोगो के होम आईसोलेशन पर विशेष ध्यान देने का निर्णय हुआ तथा जो लोग होम आईसोलेशन की पालना सही ढंग से नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उप-अधीक्षक विजय कुमार, तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, बीसीएमओं डॉ हरीश यादव, थानाधिकारी खेतड़ी शीशराम मीणा व खेतड़ीनगर किरणसिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका उदय सिंह, सीबीईओं सनोज कुमार मान, विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह, प्रर्वतन अधिकारी मुनेश कुमार, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचन्द सैनी ने भाग लिया।