पायल जांगिड़ को दूसरे प्रयास में मिली सफलता 

 

निसं 

पिलानी (नवयत्न) । पिलानी के लिए गोरवान्वित करने वाला पल गांव डिंगली हाल कस्बे के गणेश कालोनी निवासी पायल जांगीड़ सुपुत्री विनोद कुमार जांगीड़ का राजस्थान प्रशासनिक सेवा मे 323वी रेंक हासिल की है । विदित हो पायल जांगीड़ पिलानी की प्रतिष्ठित स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक सत्यवीर जांगीड़ की भतीजी हैं । पायल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर बीके बिरला कॉलेज से बीएससी में स्नातक किया । पायल ने अपनी इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व बड़े पापा सत्यवीर जांगीड़ को दिया जिनके मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया । इस उपलब्धि को लेकर पायल के घर खुशी का माहौल है व उनको इस उपलब्धि को लेकर बधाई संदेश मिल रहे हैं । निश्चित रूप से पायल की यह कामयाबी युवाओं के लिए नजीर है कि ग्रामीण परिवेश से निकलने वाली प्रतिभाओं की कमी नहीं है ।पायल के दादा जय सिंह जांगिड़ दादी मणि देवी, पापा मम्मीसतवीर जांगिड़ अनीता जांगिड़,चाचा चाची सुमेर जांगिड़ निशा जांगिड़,प्रमोद जांगिड़ पुष्पा नितिन जांगिड़,मितुल जांगिड़,चेतन जांगिड़,नरेन प्राची, प्रिया,महिमा नर्मदा राकेश जांगिड़, संदीप जांगिड़, मिरा जांगिड़,जगमाल जांगिड़, शुभ राम जांगिड़,प्रताप जांगिड़,कृष्ण जांगिड़,विधायक पीतराम काला,भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत,हरिकिशन जांगिड़, अंजनेश जांगिड़, भगवानराम जांगिड़,ओमप्रकाश जांगिड़,पुरुषोत्तम जांगिड़, शंभुदयाल वर्मा,महेंद्र वर्मा,मनोज वर्मा,प्रदीप झाझडिया, प्रेमप्रकाश मोयल, सुरेश जांगिड़, संदीप काजला, मुकेश गुर्जर

दिलीप जांगिड़ राजगढ़, रघुवीर जांगिड़ नेसल, रणधीर सिंह शेखावत खुडानिया सहित ने मिठाई बाट कर खुशी मनाई

You might also like