पेयजल की समस्या

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। शहर के वार्ड संख्या 2,4 व 5 में पेयजल की गत कई दिनों से समस्या बनी हुई है। कांग्रेस के युवा नेता सोनू दिनेश जांगीड़ के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग को अवगत करवाते हुए कहा कि 10 दिवस में उक्त समस्या का समाधान करें अन्यथा आन्दोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

पत्र में लिखा कि श्योलजी वैल कुआ गत एक साल से भी ज्यादा समय से बन्द पड़ा है जिसके बारे में प्रशासन को कई बार लिखित में अवगत भी करवाया गया है।

You might also like