पीसीसी चीफ डोटासरा का हमशक्ल बना चर्चा का विषय

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (दैनिक नवयत्न ) । कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश की राजनीति का एक चर्चित नाम है। वे अपने हाव-भाव, बॉडी लैंग्वेज और दमदार भाषणों के चलते लोगों में काफी चर्चित रहते हैं।
लाडनूं का एक शख्स हूबहू गोविंद सिंह डोटासरा जैसे दिखाई देते हैं। उनके बाल बनाने की स्टाइल डोटासरा के जैसी है, वहीं उनकी कद काठी, चाल ढाल और बॉडी लैंग्वेज भी लगभग डोटासरा की तरह ही नजर आ रही है। डोटासरा के यह हमशक्ल दिखने वाले व्यक्ति का नाम नरेश कुमार है, जो लाडनूं में रहते हैं।
42 वर्षीय नरेश सिंधी मेडिकल कंपनी में जॉब करते हैं और उनका खुद का कैटरिंग का भी काम है। वे अक्सर शादी समारोह में बुकिंग पर जाते हैं। नरेश लगभग 20 सालों से लाडनूं में रह रहे हैं।

डोटासरा के ननिहाल रिंगण से हमशक्ल को मिली शोहरत:

डोटासरा जैसे नजर आने वाले नरेश कुमार ने बताया कि रिंगण गांव में एक शादी समारोह की बुकिंग में वे गए हुए थे तब वहां एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि मैं गोविंद सिंह डोटासरा जैसा दिखता हूं। इस दौरान उन्होंने मेरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद से लगातार लोगों के फोन आने लगे। नरेश कुमार ने कहा कि मैंने कभी भी गोविंद सिंह डोटासरा को नहीं देखा, ना में कभी उनसे मिला हूँ। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो मेरे पास लोगों के फोन आये और मुझे डोटासरा का हमशक्ल बताने लगे। इस पर मुझे काफी आश्चर्य भी हुआ।
हालांकि नरेश को राजनीति में भी कोई विशेष लगाव नहीं है।
लेकिन एक विडियो के वायरल होने के बाद से उनके प्रशंसकों के कॉल आने का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा।

You might also like