RAS बने पंकज खीचड़ का गांव आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

 

 

सुरेंद्र शर्मा 

सीकर (नवयत्न) । अखिल भारतीय खीचड़ परिवार द्वारा RAS अधिकारी बने पंकज खीचड़ के अपने गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और साफा बांधकर उनका जोरदार स्वागत किया।

 

पंकज खीचड़ ने गांव पहुंचकर सबसे पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता का श्रेय परिवार, समाज और गुरुजनों को दिया। कार्यक्रम के दौरान खीचड़ परिवार के सभी साथियों ने उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

 

लेफ्टिनेंट कर्नल अंकिता खीचड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का ध्यान कई दिशाओं में भटक रहा है, ऐसे में पंकज खीचड़ जैसे युवाओं से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।

 

जाट समाज के सचिव पवन खीचड़ ओर राकेश खीचड़ रामकृष्ण खीचड़ ने पंकज खीचड़ को साफा बांधकर उनका स्वागत किया और उनकी इस उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।

 

पूर्व प्रधान सीताराम जी खीचड़ ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ आती हैं, लेकिन धैर्य, मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

 

श्रमिक नेता सोहन भामू ने सभी खीचड़ परिवार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंकज खीचड़ की सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य पर दृढ़ता से चलते रहने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रधान सीताराम जी खीचड़, हरफूल जी खीचड़, नेमीचंद जी खीचड़, ठेकेदार पन्नालाल खीचड़, जगदीश खीचड़, लेफ्टिनेंट कर्नल अंकिता खीचड़, रणवीर खीचड़, रामकृष्ण खीचड़, विजय पाल खीचड़, श्रमिक नेता सोहन भामू सहित खीचड़ परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें सभी ने पंकज खीचड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like