सर्व समाज के लोगों ने अम्बेडकर सर्किल पर धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। कस्बे के अम्बेडकर सर्किल पर सर्व समाज की ओर से मंगलवार को सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। लोगों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व बाबा साहब अमर रहे, जयभीम के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की अनुशंसा पर 13 लाख रुपये की लागत से अम्बेडकर सर्किल का सौन्दर्यकरण होगा जिसका कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जमरदीन तेली, अजीत राठौड़, अनूप खंडेलवाल, मो. तैयब, हरी इंदौरिया, लीलाधर प्रजापत, राजेंद्र जोईया, झींडूराम दायमा, त्रिलोक रेगर, जसवंत दईया, अशोक जांगिड़, वीर बहादुर राठौड़, चुन्नीलाल सैनी, राजू भामी, फारूक मिस्त्री, सत्य प्रकाश जांगिड़, सुरेश मेघवाल, बलवान मेघवाल, भगवानाराम बरोड़, पालाराम जिंदल, मनीराम रैगर, ओमप्रकाश रैगर आदि अनेक लोग मौजूद रहे। गांव ढाणी कुलड़िया में अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल प्रजापत, डॉ हर्ष लाम्बा, नरेंद्र सांगवान, गोपीराम रूलानिया, जय सिंह, श्रीचंद छापरवाल, आयोजक रणजीत जोइया व राजेश मान ने अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर महावीर मान, नत्थूराम सहारण, किशनाराम धानिया, भादराम लूणा, श्रवण नायक, रामेश्वर लूणा, बनवारी लाल कुलड़िया, किशना राम कुलड़िया, रामकुमार जोइया सहित गांव ढाणी कुलड़िया, डाबड़ी बड़ी, डाबड़ी छोटी, झाड़सर गजिया, ढाणी मेघसर एवं आसपास गांवों के अनेक ग्रामीण मौजूद थे। बुचावास गांव के मेघवाल धर्मशाला में अम्बेडकर जयंती पर लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, पवन मेहरा, बीरबल दास, सुरेश मेहरा, बाबूलाल, कालुराम, विमल सैनी, ओम प्रकाश, बलवान तेतरवाल, राजुराम चितारा, बेगराज मेहरा, बजरंग लाल पुरोहित,राकेश मेहरा, जसुराम एवं भुगानाराम झोरड़, संदीप भार्गव सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

You might also like