बंजारा बस्ती में काफी दिनों पानी का बेसब्री से इंतजार।
रणवीर
चनाना (दैनिक नवयत्न ) । ग्राम पंचायत चनाना से नाटाश जाने वाले कच्चे रास्ते पहाड़ी क्षेत्र की तरफ बंजारा बस्ती बसी हुई है । इस बस्ती को बसे हुए करीब 10-15 वर्ष हो चुके लेकिन बंजारा बस्ती में
आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । इस बस्ती में आने-जाने के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से मैं तो सीसी रोड है नहीं कोई इंटरलॉक सुविधा है यहां तक की इस बस्ती के रास्तों पर ग्रेवल सड़क भी नहीं बनाई गई है इससे यहां रहने वाले व्यक्ति आसानी से अपने घरों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । जब इस बस्ती की पानी की समस्या जानी तो यहां पर रहने वाले लोगों ने बताया की जल जीवन मिशन योजना में चनाना से झुंझुनू जाने वाली एमडीआर 93 सड़क के पास बने ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई देने के लिए बंजारा बस्ती को जोड़कर हर घर में कनेक्शन किया गया था लेकिन ऊंचाई एवं दूरी अधिक होने के कारण यहां पर घरों में पानी की सप्लाई नहीं होने से यहां पर बसे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है । इस समस्या के बारे में हमने कई बार पंचायत प्रशासन जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन बंजारा बस्ती में पीने के पानी का की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है एवं काफी दूरी से पानी लाना पड़ता है । बंजारा समाज की मुखिया श्री रामचंद्र ने बताया की पानी की समस्या के लिए हमने हमारे विधायक राजेंद्र भाम्बू से मिलकर उनके पास हमारी बस्ती के लिए पानी की समस्या दूर करने की बात रखी थी जिस पर स्थानीय विधायक ने बस्ती में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन दिया था । खातेदारी जमीन नहीं होने से ट्यूबवेल का निर्माण नहीं हो पाया है । बस्ती के लोगों ने ट्यूबवेल का निर्माण करने की मांग विष्णु ,प्रकाश , श्रवण, राम सिंह मुकेश आदि ने बंजारा बस्ती में ट्यूबवेल निर्माण करवाने की मांग की है ।