दो दिवसीय आयोजन आज से

पवन कुमार शर्मा
पलसाना( दैनिक नवयत्न ) । वैदिक ज्योतिष व भारतीय वास्तु शास्त्र के पंडित डॉं. श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के सानिध्य में दो दिवसीय मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दीपेश शर्मा एवं प्रिया शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान शंकर लाल शर्मा एवं मंजू शर्मा के सानिध्य में गंगा विहार कॉलोनी स्थित सत्यम यूटोपिया प्लेट 602 में पितर जी एवं बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा से 6 फरवरी शुक्रवार को आवाहित देवताओं की पूजा अर्चना,सायंकाल 4:30 बजे से वास्तु शांति यज्ञ हवन आदि कार्यक्रम श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के प्राध्यापक पं डॉक्टर श्री कृष्ण शास्त्री के आचार्यत्व में पांच विद्वान पंडितों के द्वारा मांगलिक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 7 फरवरी शनिवार को प्रातः 8:30 बजे नगर भ्रमण एवं गणेश मूर्ति स्थापना, त्रीसूत्री बंधन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, प्रसाद वितरण, दोपहर 2:00 बजे मंगल पाठ आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां जोरों पर चल रही है। परिसर को फूल पत्ती बंदनवार झालर गुब्बारेआदि से सजाया गया है।

You might also like