भामाशाह सैनी ने बालिकाओं को वितरित किए बैग

निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसपुर में भामाशाह एवं समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सैनी राजू भाई के सौजन्य से विद्यालय की 60 बालिकाओं को बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह राजेंद्र प्रसाद सैनी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि भामाशाहों एवं समाजसेवियों द्वारा विद्यार्थियों के हित में किया जाने वाला सहयोग शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने राजेंद्र प्रसाद सैनी का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जयसिंह रेगर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह राजेंद्र प्रसाद सैनी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर भामाशाह सैनी ने कहा कि आगे जब भी विद्यालय का कोई भी काम मेरे लायक कोई सेवा हो तो तैयार रहूंगा एवं समाज में भी समाज सेवा के लिए हर वक्त तैयार रहने की बात कही।

You might also like