मेले में जा रहे यात्रियों की पिकअप पलटी, पांच गंभीर घायल

विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। राय माता के मेले में शामिल होने जा रहे यात्रियों की पिकअप गाड़ी बिसाऊ क्षेत्र के निराधनू गांव के पास पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार यात्री राय माता के मेले में जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए चूरू रैफर किया गया।

You might also like