पेयजल की समस्या से परेशान, नगरपालिका में शामिल करने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी

निसं

खेतड़ी (नवयत्न ) । उपखंड के नानूवाली बावड़ी की ढाणी गुंदेड में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने समस्या से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नगर पालिका खेतड़ी का आबादी विस्तार करते हुए राज्य सरकार ने नगर पालिका खेतड़ी में शामिल किया था। तब ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा था कि अब नगर पालिका में शामिल होने पर उनको ज्यादा सुविधाए मिलेगी । परंतु ढाणी वासियो के साथ हुआ उल्टा हुआ गत एक माह से ढाणी में बनी पेयजल टंकी में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है । ग्रामीणों ने टंकी के पास एकत्रित होकर खाली मटके व बाल्टियां रख कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणो ने बताया कि जब वह नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत में शामिल थे, तब टंकी में पर्याप्त मात्रा में कुंभाराम जल योजना का पानी डाला जाता था, लेकिन जब से उनको नगरपालिका में शामिल किया गया है। तब से कभी-कभी ही टंकी में पानी डाला जाता है। अब तो गत एक माह से एक बूंद भी पानी नहीं डाला गया है । पहले जब पेयजल किल्लत होती थी तो नानूवाली बावड़ी सरपंच के पास जाते थे। तो वह पेयजल व्यवस्था कर देते थे ।अब अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पर एक दूसरे पर डाल देते हैं। ढाणी में कुओं में फ्लोराइड युक्त पानी है । जिससे न तो कपड़े धुलते हैं तथा ना ही पशु पीते हैं। ढाणी वालों को पीने का पानी व पशुओं के लिए पानी टैंकरों से खरीद कर पीना पड़ रहा है ।यदि उनकी पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसके लिए आंदोलन करेंगे। इस मौके पर श्योदान सैनी, सरदारा राम सैनी, महेंद्र सैनी, शोभाराम सैनी, दीपक, लोकेश, विकास, पायल सैनी, लाडो देवी, गीता देवी, बाली देवी, प्रेम देवी, बनारसी देवी, मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, ममता सैनी, सुमन सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like