विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प

विनोद स्वामी 

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। डूंडलोद मे विश्व पर्यावरण दिवस पर तिबारे वाले बालाजी सेवा समिति की ओर पेड़ लगाए गए। समिति की ओर से झुंपा बस स्टैंड डिवाडर पर पेड़ लगाकर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी ली। समिति सचिव अशोक अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा मंदिर की सुचारू व्यवस्था बनाने गौ सेवा, पक्षियों के लिए परिंदे लगाने,पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे लगाने एवंउनका संरक्षण करने सहित अनेक सामाजिक कार्य करना ही समिति का उद्देश्य है। इस अवसर पर इस अवसर पर महेश कुमार अग्रवाल ,संजय नायक, मनीराम चौधरी, जितेंद्र सैनी , रतन सिंहखींची , भवानी सिंह खींची,
शेर सिंह धाबाई मौजूद रहे।

You might also like