पाबोलाव धाम सरोवर पर जल संरक्षण की ली शपथ

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान, जन अभियान 2026 का ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा शुभारंभ लाडनूं विधानसभा क्षेत्र मे जसवंतगढ़ के पाबौलाव धाम सरोवर पर हुआ। कार्यक्रम में यहां जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलवाई गई एवं वृक्षारोपण एवं पीपल का पूजन किया गया । कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गजेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा प्रवासी राकेश शर्मा,  जिला मंत्री नितेश माथुर, श्याम सुंदर शर्मा जसवंतगढ़, कार्यवाहक उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध पांडे , विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,वरिष्ठ जन एवं महिला शक्ति की उपस्थिति रही।  साथ ही पंचायत समिति लाडनूं से सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम सांखला एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे । मंचस्थ वक्ताओं ने जल है तो कल है के नारे के साथ जल संरक्षण पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति लाडनूँ के सहायक अभियंता द्वारा किया गया।
You might also like