पीएम केयर्स फंड में अशंदान राशि एकत्रित करने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)26 मई। रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक अभिनेष महर्षी की ओर से शुरू किए गए पीएम केयर्स फंड में अंशदान राशि एकत्रित करने के अभियान का शुभारंभ राजलदेसर कस्बे में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में सुभाष चौक से किया गया।
पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, रतनगढ़ युवा मोर्चा प्रभारी ओमप्रकाश महर्षी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सेहला, भाजयुमों संयोजक शीतलप्रकाश खड़ोलिया, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश्वरलाल प्रजापत, दीनदयाल स्वामी, शंकर खड़ोलिया, इन्द्रचंद देवड़ा, कमल दाधीच, किशन मेघवाल, धनपत शर्मा, हनुमान सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकान-दुकान जाकर पीएम केयर्स राहत कोष में अंशदान राशि एकत्रित की। कस्बे के सभी समुदायों तथा सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ सहयोग किया ।