पुलिस ने बंद मकानो में चोरी करने के शातिर दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान किया बरामद

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी पुलिस ने गुरुवार को कस्बे में बंद मकानों में चोरी करने के मामले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 30 अप्रैल को संजय कुमार शर्मा निवासी करोल बाजार खेतडी ने रिपोर्ट दी कि वह अपने बंद मकानों को सम्भालने आया तो मकानों के दरवाजे खुले थे मकानों में अलमारी से एलईडी टीवी, चॉदी के सिक्के, कुलर किट मोटर, बर्तन नये पुराने व चांदी के पायजेब व नकदी आदि सामान अज्ञात चोर चोरी करके ले गये। कस्बे में लगातार हो रही चोरियो को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम में पूर्व में खेतड़ी थाने में रहे कांस्टेबल राजवीर सिंह व एचसी चौखाराम को शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से काफी प्रयास के बाद आरोपी असलम खान पुत्र गुल्लु नारिया निवासी वार्ड नं 08 खेतडी व राहुल ऊर्फ डंका ऊर्फ बाबु पुत्र राजेश वाल्मीकि निवासी वार्ड 4 तालाब का मौहल्ला खेतडी थाना खेतडी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने उनसे सख्ती से पुछताछ करने पर चोरी की वारदातें करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, कुलर मोटर, बर्तन सेट आदि सामान बरामद किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई कैलाश कुमार, एचसी पवन, चौखाराम, राजवीर सिंह, अनिल आदि शामिल थे। चोरी की वारदात का खुलासा करने में एचसी चोखाराम व कांस्टेबल राजवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

You might also like