विश्व हिंदू परिषद की बैठक अयोजित

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । आज विश्व हिंदू परिषद की बैठक बिबासरिया गेस्ट हाउस में प्रान्त धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख रामानंद पाठक के सानिध्य, जिलाध्यक्ष विनोद सिंघानिया की अध्यक्षता में अयोजित की गई। बैठक में 15 मई से 22 मई 2026 को झुंझुनू में दुर्गावाहिनी का वर्ग आयोजित किया जाएगा, बजरंग दल का वर्ग 21 मई से 28 मई निवाई टोंक, विश्व हिंदू परिषद का वर्ग 31 मई से 10 जून 2026 तक मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित किया जाएगा।जिसमे ज्यादा ज्यादा कार्यकर्ताओ को वर्ग में करवाने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष रतन लाल शर्मा, नगर मंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, नगर सह उपाध्यक्ष नीलेश केजरीवाल, सुनील मोरवाल, नगर सह मंत्री मोहित अग्रवाल को दायित्व दिया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र केडिया, जिला सह मंत्री मनोज कुमार सैनी, जिला सह संयोजक अशोक कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

You might also like